फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भतीजे पर धोखे से पांच लाख निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही भतीजे पर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकलवाने का आरोप लगाया है। पीड़ित बुजुर्ग ने घटना की शिकायत पुलिस और बैंक प्रबंधक को देकर कार्रवाई की मांग की है। गढ़ी संघीपुर निवासी सबक्कत ने बताया कि उनका खाता लंढौरा स्थित पीएनबी शाखा में है। उन्होंने हाल ही में अपनी कृषि भूमि बेची थी जिसकी धनराशि उनके खाते में जमा हुई थी। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व उनका भतीजा उन्हें यह कहते हुए बैंक लाया कि बिक्री हुई जमीन में लिए चेक की धनराशि उनके खाते में आई है या नहीं इसकी पुष्टि करनी है। इसी दौरान उसने धोखे से उनके खाते से पांच लाख रुपये निकलवा लिए। बुजुर्ग का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी बाद में हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस और बैंक प्रबंधन से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें