फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 03 Jun 2026 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन



मंगलौर। विकासखंड नारसन के लाठरदेवाहूण गांव में पीएम श्री जीआईसी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पुनीत सागर अभियान के तहत पर्यावरण और मौसम संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी रुड़की के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कैडेट्स ने पौधरोपण कर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। कैडेट्स ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम 84 उत्तराखंड वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अन्नमालिया और सीनियर ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर रवि कपूर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संयोजक एनसीसी अधिकारी सुशील कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पौधरोपण पर्यावरण, स्वास्थ्य और जीवन के लिए अमृत के समान है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। इस अवसर पर दिनेश सिंह, आलोक कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार और सुषमा आदि ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें