फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्घाटन मैच में नन्हेड़ी ने छाछरेकी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में नन्हेड़ी की टीम ने छाछरेकी टीम को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद माणकपुर और बटौल की टीम के बीच मैच हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को गांव बालूपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन से प्रतिभागियों में आपसी सामंजस्य की भावना बढ़ती है और खिलाड़ियों की प्रतिभा भी उजागर होती है। क्रिकेट टूर्नामेंट संयोजक अंकित चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट केवल खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारजीत खेल के दो पहलू होते हैं। इसके बाद नन्हेड़ा और छाछरेकी गांव की टीम के बीच मैच हुआ। नन्हेड़ी की टीम ने पहले मैच खेलते हुए 111 रन बनाए। जवाब में छाछरेकी की टीम मात्र 83 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी टीम 83 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद बटौल गांव और माणकपुर टीम के बीच मैच खेला गया। टूर्नामेंट के संयोजक अंकित ने बताया कि टूर्नामेंट में 30 टीम भाग लेंगी। मैच के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को छह हजार और फाइनल में पहुंचने वाली टीम को 21 हजार की धनराशि का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान धारा सिंह, गौरव चौधरी, हरीश परमार, अक्षय चौधरी, रोबिन, मिंटू और श्रीकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें