फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की में दस दिन से खराब हो रहा मौसम, धूप से भी नहीं मिल रही राहत

Mon, 09 Jan 2023 08:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में दस दिन से मौसम बेहद खराब है। तापमान लगातार गिर रहा है और शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ रखी है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार दोपहर कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उससे ज्यादा राहत नहीं मिली। शाम को एक बार फिर कोहरे ने ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन




क्षेत्र में धूप नहीं निकलने से लोगों को हाड़ कंपाती सर्दी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह-शाम घना कोहरा और दिन में सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से परेशानी हो रही है। वहीं कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। घर से बाहर निकलने में लोग परहेज कर रहे हैं। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे तक घना कोहरा दिखाई दिया। हालांकि नौ बजे तक कोहरा छटने लगा था लेकिन धूप नहीं निकली। इसके बाद करीब एक बजे धूप निकली जो दो घंटे रही। शाम करीब चार बजे एक बार फिर कोहरा छाने लगा। साथ ही शीतलहर ने ठंडक बढ़ा दी। आठ बजे ही बाजार में सन्नाटा पसर गया।









कड़ाके की ठंड से कलियर के बाजार में पसरा सन्नाटा
क्षेत्र में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी से पिरान कलियर में जायरीनों की आवाजाही कम हो रही है। जायरीन नहीं होने से दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा हैं। वहीं नगर पंचायत की ओर से एक दर्जन से अधिक जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण वो भी नाकाम साबित हो रहे हैं। कलियर क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ साथ रुके हुए जायरीनों की परेशानियां भी शीतलहर के कारण बढ़ने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत के ईओ गोहर हयात ने बताया कि दरगाह मेन गेट, साबरी गेस्ट हाउस, पीपल चौक, फव्वारा चौक, सोहलपुर रोड, जीरो जोन, वीआईपी रोड आदि स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें