चार किसानों के खेतों पर लगे ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने मोटर और उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टिकोला कलां निवासी भाजपा नेता अरविंद कुमार ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक ही रात में अज्ञात चोरों ने गांव के ओमपाल, राजपाल, बिनेश सिंह व बिजेंद्र सिंह के खेतों पर लगे ट्यूबवेलों से मोटर और उपकरण चोरी कर लिए जिससे किसानों में रोष है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।