फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिशन मां-बेटे को पीटा, छह लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते छह से अधिक आरोपियों ने मां-बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कविता निवासी नारसन खुर्द ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को देर शाम को वह अपने प्लाॅट से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही छह आरोपियों द्वारा उसके पुत्र सावन पर पुरानी रंजिश के चलते हमला बोल दिया। आरोपियों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब पीड़िता पुत्र को छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए अमरदीप, राजीव, रितिक, संदीप उर्फ भोला, टिंकू व कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें