लक्सर। तार चोरों ने अलग - अलग स्थानों पर दो नलकूप की बिजली की तार चोरी कर ली। ऊर्जा निगम के जेई की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लक्सर क्षेत्र में विद्युत तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 21 जनवरी को चोरों ने निरंजनपुर गांव में ग्रामीण विनोद कुमार के खेत में लगे नलकूप की 300 मीटर से अधिक तार चोरी कर ली। इसके बाद 25 जनवरी को चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव में अजय के नलकूप संयोजन की 200 मीटर से अधिक तार चोरी कर ली। ऊर्जा निगम के जेई अश्वनी कुमार और एम के सैनी ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद