फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: परीक्षा देने आए छात्रों की स्कूटी से मोबाइल व नकदी चोरी

Thu, 19 Mar 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्गी का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन



मंगलौर। मंगलौर रुड़की हाईवे पर स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों की स्कूटी का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित छात्रों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट्ट गांव निवासी कृष्णा अपने साथियों उमर निवासी टांडा भनेड़ा और रहीम निवासी मंगलौर ने अपने मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखकर उसे लॉक किया था। जब छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस लौटे तो डिग्गी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखा सारा सामान गायब था। पीड़ितों के अनुसार, चोरों ने तीन मोबाइल के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। पीड़ित छात्रों ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें