मानक मजरा गांव के किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम से वार्ता करती भगवानपुर विधायक ममता राकेश।
- फोटो : ROORKEE
विधायक ममता राकेश ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर डीएम सी रविशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्राम मानक मजरा में कोरोना संक्रमित दो लोगों के मिलने से गांव पूरी तरह पाबंद है। क्वारंटीन किए गए लोगों की फसलें बरबाद हो रही हैं। उन्होंने फसलों की कटाई के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कहा कि क्षेत्र के लोगों को निशुल्क राशन नहीं दिया जा रहा है। काफी लोगों के कार्ड ऑनलाइन न होने के कारण भी वे राशन से वंचित हैं। डीएम ने समस्याओं को हल कराने का आश्वासन विधायक को दिया है।