फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विधायक ने बाईपास निकाले जाने की मांग की

Sat, 03 Oct 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण पर कस्बावासियों ने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद से समाधान की मांग की। उनका कहना है कि चौड़ीकरण की जद में टिक्कमपुर और मोहम्मदपुर कुन्हारी की कई दुकानें आने से दुकानदारों के रोजगार पर संकट आएगा। कस्बावासियों की मांग पर विधायक मोहम्मद शहजाद ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर चौड़ीकरण से पहले सुल्तानपुर बाईपास निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, ग्राम टिक्कमपुर और ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी में कई दुकानें हैं, जिनसे स्थानीय परिवारों की आजीविका चलती है। सुल्तानपुर आदमपुर बाजार के बीच से हाईवे चौड़ीकरण होने पर दुकानें ध्वस्त होने के साथ गन्ना बिक्री के दौरान पार्किंग की समस्या पैदा होगी जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें