दो माह से लापता एक महिला और दो बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी को अपहरण में बदल रही है। साथ ही महिला के घर और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी, रामपुर चुंगी निवासी एक युवक ने एक अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुबह के समय उसकी पत्नी, तीन साल की बेटी और एक दाे साल के बेटे को घर से लेकर निकली थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आई है। उसने आसपास रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी लेकिन दो माह बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अब गुमशुदगी को अपहरण में बदल दिया है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तीनों की तलाश के लिए नए सिरे से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे और महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।