फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक की गुमशुदगी दर्ज, तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खाताखेडी निवासी फिरोज विदेश में नौकरी करने गया था। लगभग दो साल पूर्व वह दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजन तभी से उसकी खोजबीन कर रहे हैं लेकिन पुत्र का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन ने पुत्र के दो परिचितों पर उसके साथ अनहोनी करने का शक जताया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। अंतिम लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड को खंगालने के अलावा परिजनों से पूछताछ कर युवक के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें