रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 53 वर्षीय महिला की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुभाष नगर निवासी सुंदरपाल ने तहरीर देकर बताया कि उनकी भाभी मुनेश देवी (53) 29 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली गंगनहर पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। संवाद