फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल ने जारी किया 32 करोड़ रुपये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल ने पंद्रह दिन का करीब 32 करोड़ से अधिक का भुगतान गन्ना समितियों को जारी कर दिया हैं। जल्द ही गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में रकम पहुंच जाएगी। शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों से साफ सुथरा व ताजा गन्ना आपूर्ति करने की मांग की है। लक्सर शुगर मिल ने जिले की लक्सर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी व ज्वालापुर गन्ना समिति को 32 करोड़ 65 लाख रुपये का भुगतान जारी कर दिया है। लक्सर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि 16 नवंबर से लेकर 30 नवंबर 2019 तक का भुगतान जल्द ही गन्ना समितियों के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों से मांग की गई है कि गन्ना पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की छिलाई करें। साथ ही गन्ना पर्ची मिलने के तीन दिन के अंदर शुगर मिल को गन्ने की सप्लाई दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें