फोटो समाचार:
लक्सर। चोरों ने एक स्कूल के ताले तोड़कर मिड-डे-मिल का सामान चोरी कर लिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में स्थित राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने स्कूल का ताला टूटा होने की सूचना दी थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जहां पता चला कि चोर मिड-डे-मिल के लिए रखे डेढ़ क्विंटल चावल चोरी कर लिए। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि चोर को उन्होंने पहचान लिया है। उसने चावल गांव के ही एक आटा चक्की वाले को बेचे हैं। प्रधानाचार्य ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। चक्की वाले से चावल बेचने वाले के बारे में जानकारी की जा रही है। संवाद