रुड़की में विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालते केंद्रीय विद्यालय न.2 के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ROORKEE
विश्व साइकिल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से साइकिल रैली का आयोजन किया ।
साइकिल रैली में विद्यालय के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से आईआईटी होते हुए 1954 में स्थापित ऐतिहासिक अंग्रेजों की कार्यशाला तक साइकिल चलाई। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा एवं स्वच्छता में साइकिल के महत्व को प्रदर्शित किया। साथ ही नारों के साथ लोगों को जागरूक भी किया। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि आज जब लगातार बढ़ते हुए प्रदूषण से वायुमंडल में हानिकारक गैसें फैल रही हैं और ओजोन परत में भी छेद हो चुका है। साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलती है। संवाद