फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ब्रह्मज्ञान की महत्ता पर दिया संदेश

Tue, 24 Nov 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। संत निरंकारी मिशन की ओर से रुड़की कैंट स्थित सैनिक गार्डन में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें आगरा के जोनल इंचार्ज नेपाल सिंह ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का दिव्य संदेश देते हुए ब्रह्मज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सतगुरु द्वारा प्रदान किया गया ब्रह्मज्ञान मनुष्य को आत्मज्ञान और परमात्मा की अनुभूति कराता है। इससे जीवन में प्रेम, नम्रता, सहनशीलता और मानवता जैसे गुण विकसित होते हैं। समागम में हरिद्वार, मंसाई कलां, ज्वालापुर, लक्सर, मंगलौर, लंढौरा, टोडा खटका, टोडा कल्याणपुर, मोहनपुरा, भंगरी, तांशीपुर, सलेमपुर, तेलीवाला, शंकरपुरी, ब्रह्मपुरी सहित रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम के समापन पर रुड़की ब्रांच के मुखी महात्मा सागर कुकरेजा एवं भैरव सिंह ने सभी संतों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें