फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रिटायर्ड कर्मचारी से मैकेनिक ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी ने एक मैकेनिक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इमली रोड रुड़की निवासी अब्दुल मलिक रेलवे से रिटायर्ड हैं। उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कुछ दिन पहले स्कूटी से सहारनपुर अपना सर्वाइकल के दर्द का चेकअप कराने जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर रोड पर स्थित एक मैकेनिक की दुकान पर रुके। वहां पर दो नाबालिग काम कर रहे थे। उन्होंने मालिक के बारे में पूछा तो दोनों ने जवाब नहीं दिया। काफी देर खड़े रहने के बाद उन्होंने दोनों नाबालिग से जोर से उसके मालिक के बारे में पूछा तो भीतर से मैकेनिक निकलकर आया और गाली-गलौज करने लगा व मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मैकेनिक पहले बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें