चुड़ियाला रेलवे यार्ड में बुधवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर माैत हो गई। घटना की सूचना के आधार पर जीआरपी चौकी से सुशील कुमार तिवारी, अमित कुमार और आशीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 से 42 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक की मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के क्षेत्र में पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया है।