फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेन से टकराकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से टकराकर मौत होने की सूचना रेलवे अधिकारी ने दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच रही होगी। पुलिस के काफी प्रयास करने के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें