फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सृष्टि के रचयिता माने जाते है महर्षि कश्य

Sun, 05 Apr 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। कस्बा में महर्षि कश्यप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शोभायात्रा में मनोहर झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। झबरेड़ा में रविवार की सुबह महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर हवन पूजा की गई। दोपहर के समय अमर जवान चौक से शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री डॉ़ गौरव चौधरी व क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार जाती ने फीता काट कर किया। शोभा यात्रा मेन बाजार, पुराना बाजार, शिव चौक गुरुकुल मार्ग से होती हुई वापस अमर जवान चौक पर पहुंची। शोभायात्रा में महर्षि कश्यप और माता अदिति-दिति के जीवन प्रसंगों को दर्शाती मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर युवा और श्रद्धालु थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री डॉ़ गौरव चौधरी ने कहा कि महर्षि कश्यप केवल एक समाज विशेष के पूर्वज नहीं, बल्कि समस्त सृष्टि के पितामह हैं। उनके ज्ञान और तपस्या ने ही संसार को अनुशासित और संस्कारित करने का मार्ग दिखाया है। विधायक वीरेंद्र कुमार जाती ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचयिता और सप्तऋषियों में प्रमुख महर्षि माने जाते हैं। इस दौरान मुकेश कश्यप, राजपाल कश्यप, मुकेश चौधरी, राजीव, राजबीर सिंह, इंद्रेश कश्यप व ओमपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें