फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लाखों की धोखाधड़ी में महाराष्ट्र पुलिस का रुड़की में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी में महाराष्ट्र पुलिस का रुड़की में छापा
विज्ञापन

रुड़की में जमीन दिलाने के नाम पर महाराष्ट में की थी धोखाधड़ी
एक आरोपी पहले ही जा चुका जेल, एक अब भी चल रहा है फरार

जमीन की खरीदारी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने रुड़की समेत कई जगहों पर छापा मारा लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस उसकी तलाश में रुड़की में ही डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के फराड थाना क्षेत्र में एक कारोबारी को रुड़की में जमीन दिलाने के नाम पर रुड़की के कुछ लोगों ने लाखों की धोखाधड़ी की थी। जिसके बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने गिरोह की बात बताई थी। साथ ही बताया था कि गिरोह में में रुड़की, भगवानपुर और यूपी के लोग शामिल हैं। वह कई लोगों से रुड़की, भगवानपुर और सहारनपुर में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुके हैं। इस बीच महाराष्ट्र पुलिस को एक आरोपी की लोकेशन रुड़की के मच्छी मोहल्ले में मिली। इस पर शुक्रवार की सुबह फराड थाना प्रभारी संदीप सितोले पुलिस टीम के साथ रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मच्छी मोहल्ले में छापामारी की। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश के लिए रुड़की में ही डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें