फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेन से दो महिला यात्रियों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही दो महिला यात्रियों का सामान चोरी हो गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




देहरादून निवासी मधु 22 अप्रैल को जनता एक्सप्रेस से देहरादून जा रही थी। ट्रेन के लक्सर के पास पहुंचने पर किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप, नकदी, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। ट्रेन के देहरादून पहुंचने पर उन्हाेंने जीआरपी को चोरी की सूचना दी। वहीं, एक अन्य महिला यात्री मुस्कान निवासी झांसी भी 22 अप्रैल को जनता एक्सप्रेस ट्रेन में देहरादून के लिए सफर कर रही थी। इस दौरान लक्सर के पास उनका बैग चोरी हो गया था। बैग में उनका घरेलू सामान था। दोनों मामलों में जीआरपी देहरादून ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला लक्सर जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया था। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें