लक्सर। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का लक्सर कस्बे के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को प्रेमिका ने युवक को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था। इस पर युवक प्रेमिका के घर पर पहुंच गया। इस बीच दोनों को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोग कस्बा चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजनों में सुलह हो गई है। इस बीच दोनों से उठा बैठक भी लगाई और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की कस्बा चौकी पुलिस से जानकारी ली जाएगी। संवाद