फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को मेरठ पुलिस को सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी दिनों से फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़कर मेरठ पुलिस को सौंप दिया। महिला की गुमशुदगी मेरठ में दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक एक विवाहिता को लेकर भगवानपुर आ गया था। महिला के पति ने मेरठ के लालकुर्ती थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने सभी थानों में महिला की फोटो भेजकर सूचना देने को कहा। सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे में किराए के मकान में एक युवक एक महिला रह रहे हैं, जिन पर कॉलोनी के लोगों को शक हो रहा है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंचे। प्रेमी और प्रेमिका को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे दोनों मेरठ से गायब हैं। इसके बाद थाना पुलिस ने मेरठ के लालकुर्ती थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मेरठ पुलिस के जवान भगवानपुर थाने में पहुंचे और प्रेमी और प्रेमिका को अपने साथ मेरठ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें