फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव और लैंड जिहाद भाजपा की फैक्टरी में बने शब्द : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
लव और लैंड जिहाद भाजपा की फैक्टरी में बने शब्द: रावत
विज्ञापन




पूर्व मुख्यमंत्री बोले-जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है, तभी से आ रहे यह मामले



पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लव व लैंड जिहाद भाजपा की फैक्टरी में बने शब्द हैं। कांग्रेस इन शब्दों से परिचित नहीं है। जब से भाजपा ने सत्ता संभाली है, तभी से यह मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


लक्सर कस्बे में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तभी से यह बातें उठ रही हैं। भाजपा समाज को बांटने के लिए अलग-अलग तीर इस्तेमाल करती है। कांग्रेस का संबंध केवल कुपोषण, महंगाई, बेरोजगारी व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने से है। कांग्रेस किसान और मजदूरों के लिए हमेशा से लड़ती आई है। लव और लैंड जिहाद के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि यह शब्द केवल भाजपा को ही मुबारक हो। भाजपा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को छिपाने के लिए कॉमन सिविल कोर्ट की बात करती है। कॉमन सिविल कोर्ट लागू होगा तो वह किसी राज्य के लिए अलग से नहीं होगा। भाजपा अपनी सुध बुध खो चुकी है। इसलिए उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रही है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब मेें उन्होंने कहा कि जनता अच्छा-बुरा समझकर अपना नेता चुनेगी। इस मौके पर डॉ. उमादत्त शर्मा, अमित शर्मा, सत्यवीर गुर्जर, अरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें