तहसील परिसर स्थित बूथ संख्या-112 पर रविवार को शक्ति केंद्र संयोजक वैद्य टेक वल्लभ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 136वां संस्करण सुना गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला संयोजक व अधिवक्ता नवीन कुमार जैन, अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं युवाओं से राष्ट्र सेवा व बलिदान की भावना अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद नवीन कुमार जैन और वैद्य टेक वल्लभ ने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार राष्ट्रहित और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर एडवोकेट विनोद शर्मा, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, सचिन, नीरज कपिल, राजेश वर्मा, आशीष पंडित और मदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।