नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड नं.5 में पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बस्ती के लोगों को करीब दस साल बाद अंधेरे से राहत मिली है। लंबे समय से चली आ रही लाइट की समस्या का समाधान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद जोशी और विधानसभा अध्यक्ष पिरान कलियर रहीश अहमद के प्रयास से कराया गया। बस्ती में लाइट की व्यवस्था होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने पर जनप्रतिनिधियों और सहयोग करने वाले अन्य लोगों का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय बस्ती में अंधेरा रहने से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। लाइट लगने से अब रास्ते रोशन होने के साथ ही लोगों को सुरक्षा का भी एहसास होगा। इस मौके पर सभासद राशिद, रहीश, इंतजार, अरशद, मुसर्रत, मुदस्सर राव, वसीम, मोबीन, साहिब, तनवीर, मनवार, नदीम और सनव्वर आदि मौजूद रहे।