फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को थोक में शराब बेची तो लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
लक्सर मे विधानसभा चुनाव को शराब कारोबारियों की बैठक लेते एसडीएम वैभव गुप्ता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीएम ने शनिवार को आबकारी निरीक्षक व शराब ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने हर दुकान के सीसीटीवी चालू करने के साथ ही बिक्री का बिल काटने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि देशी व विदेशी मदिरा की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य हैं लेकिन शिकायत मिली है कि अधिकांश दुकानों के कैमरे खराब पड़े हैं। एसडीएम ने दो दिन के भीतर कैमरे चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर रेटिंग रोकने के लिए हर दुकान पर उपलब्ध ब्रांड की रेट लिस्ट चस्पा करने और पक्का बिल देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी ग्राहक को थोक में शराब बेची गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुशील कर्णवाल, अरविंद कुमार, रोहताश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें