बिजली चोरी के मामले में पुलिस ने 30 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीओ अमीचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जांच के दौरान मुटकाबाद गांव में कुंवरपाल, महाराम, राज सिंह, चतर सिंह, सतपाल, नरेंद्र, सरल सिंह, मांगा, सुरेश, गोविंद, अरविंद, सुरेंद्र, वेदपाल, चंद्र कुमार, फूल सिंह, सोरण, कंवर पाल और लाल सिंह के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं, हरचंदपुर निवासी अरविंद, अकोढ़ा कलां के सड़ियल, पीतपुर के ओमकार, मोहित, राहुल, कासमपुर नवादा के सतवीर, इरशाद, संघीपुर के शहजाद, शहादत और मुंडाखेड़ा के जगपाल के घर में भी बिजली की चोरी पकड़ी गई। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।