फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चंडीगढ़ में मिली फरार आरोपी की आखिरी लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध पटाखा गोदाम में लगी आग के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी की लोकेशन पुलिस को चंडीगढ़ में मिली है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में चंडीगढ़ गई है। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील में राधा कृष्ण मंदिर के पास राकेश उर्फ टिंकू के भवन में अवैध पटाखा गोदाम चल रहा था। 29 अप्रैल की शाम को पटाखा गोदाम में सफाई के दौरान आग लग गई थी। इस दौरान कई धमाके हुए थे। इससे मकान के अन्य कमरों में रह रहे किराएदारों और आसपास के घरों में भगदड़ मच गई थी।



आग से लाखों रुपये के पटाखे जलकर राख हो गए थे। मामले में पुलिस ने पटाखा कारोबारी दिनेश अरोड़ा उर्फ काका उर्फ बिट्टू निवासी पश्चिमी अंबर तालाब और राकेश उर्फ टिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राकेश उर्फ टिंकू अभी तक फरार है। वहीं, पुलिस को उसकी लोकेशन चंडीगढ़ में मिली। इस पर पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। एसएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें