फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बॉर्डर पर पकड़ी देसी शराब की बड़ी खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी। 3150 देसी शराब के पव्वों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सहारनपुर बॉर्डर के पास स्थित पुलिस पिकेट पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सहारनपुर की ओर से आ रहे एक ऑल्टो में दो सवारी और कुछ पेटियां लदी थीं। पुलिस ने कार रुकवा कर पेटियां खोलकर देखा तो 70 पेटियों में 3150 देसी शराब के पव्वे भरे थे। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि देसी शराब की खेप सहारनपुर से लाई गई थी। इसे झबरेड़ा के आसपास के गांव में बेचाना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शान मोहम्मद निवासी चुनेहटी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर और उत्तम कुमार निवासी कृष्णानगर गली नंबर-17 थाना गंगनहर, रुड़की का चालान कर दिया है। टीम में एसआई उमेश कुमार, राजाराम, सोनू कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें