फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार से लैपटॉप कागजात और सवा लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। कार से लाखों रुपये का माल चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।गंगनहर कोतवाली को शुभम गोयल निवासी अभिषेक नगर कनखल जिला हरिद्वार ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर को कार में अपने ड्राइवर सुरेश पासवान के साथ रामपुर चुंगी पर गणेश प्लाइवुड के पास सामान लेने गया था। इस बीच कार से लैपटॉप, 1.25 लाख रुपये और जरूरी कागजात चोरी हो गए थे। चोरी होने पर उन्होंने खुद भी अपने स्तर से सामान को तलाशा था। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों को भी पुलिस ने ट्रेस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें