फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर शुगर मिल ने जारी किया 52.27 करोड़ का भुगतान

Mon, 30 Mar 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- 436.45 करोड़ का भुगतान किया है पेराई सत्र में मिल ने, 35.80 लाख क्विंटल कम गन्ने की हुई पेराई
विज्ञापन




लक्सर। समय से पहले पेराई सत्र समाप्त होने और कम गन्ना पेराई के बीच चीनी मिल किसानों पर मेहरबान है। मिल प्रबंधन की ओर से 10 मार्च तक किसानों को गन्ना भुगतान कर दिया गया है। लक्सर चीनी मिल पर अब नौ दिनों का ही गन्ना भुगतान बकाया रह गया है। लक्सर शुगर मिल का पेराई सत्र इस बार 7 नवंबर को आरंभ हुआ था। अतिवृष्टि के चलते मिल को पूरे पेराई सत्र के दौरान गन्ने की कमी से जूझना पड़ा। इसी के चलते इस बार अप्रैल के बजाय मार्च में ही पेराई सत्र समाप्त हो गया। लक्सर शुगर मिल में नौ मार्च को पेराई सत्र समाप्त हुआ। मिल ने पिछले पेराई सत्र में जहां 149.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी वहीं इस बार यह पेराई 114.02 लाख क्विंटल ही रही। कम गन्ना पेराई के बीच प्रबंधन किसानों को इस बार नियमित अंतराल पर भुगतान जारी कर रहा है। शुगर मिल के यूनिट हेड एस पी सिंह ने बतया कि मिल ने 20 फरवरी तक का भुगतान पहले ही कर दिया था। अब 21 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक क्रय किए गए गन्ने के भुगतान की एवज में 52.27 करोड़ के चेक गन्ना समितियों को जारी कर दिए गए हैं। 19 मार्च को समाप्त हुए पेराई सत्र में अभी तक 436.45 करोड़ का भुगतान समितियों को किया गया है। उन्होंने किसानों से उन्नत प्रजातियों की बुआई करने और 0238 प्रजाति के रोगग्रस्त होने के चलते इस प्रजाति की बुआई नहीं करने की अपील की है। सहकारी समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि शीघ्र किसानों के खातों में भुगतान पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें