मुख्य अतिथि दायत्विधारी देशराज कर्णवाल ने रोपे छायादार पौधे
झबरेड़ा। बेहडेकी सैदाबाद गांव में कृभको - कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड ने सहकारिता सप्ताह के तहत पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी किसानों को छायादार पौधे निशुल्क वितरित किए गए। बृहस्पतिवार को कृभको ने अंगीकृत ग्राम बेहडेकी सैदाबाद में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय को 5 वर्ष पूर्ण होने पर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत पौधे वितरण एवं पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि पौध रोपण करने से वातावरण संतुलित रहता है। इसलिए हर नागरिक को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ साथ रोपे गए पौधों की देखरेख उससे भी जरूरी है। बारिश का मौसम रोपाई का सही समय है। क्योंकि बरसात के दिनों में लगाए गए पौधे हरे भरे बने रहते है। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किए और छायादार पौधे भी लगाए। कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक जबर सिंह ने किसानों को सहकारिता विभाग की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों का महत्व भी बताया। कृभको के फील्ड ऑफिसर अभिषेक पवार ने सहकारी विभाग व कृभको के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर मनु दत्त त्यागी, विनय त्यागी, मोहन, दुष्यंत जगपाल, मनोज,शेखर, बॉबी व आदेश आदि किसान मौजूद रहे।