बहुत जल्द झबरेड़ा में भी कोविड केयर सेंटर शुरू होने जा रहा है। इसके लिए झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से 60 ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे गए हैं।
विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए झबरेड़ा में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इसका शुभारंभ 27 मई को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर के लिए मुरादाबाद से 60 ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदे गए हैं। विधायक और डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मुरादाबाद पहुंचकर झबरेड़ा के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की गाड़ी को रवाना किया। विधायक ने बताया कि कोविड सेंटर उनके अलावा, डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी, प्रज्ञा हास्पिटल एवं संजीवनी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट झबरेड़ा के समस्त ट्रस्टी, डॉ हर्षवर्धनस विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा, वैजयंती माला के सहयोग से चलाया जाएगा। सेंटर में 100 बेड रहेंगे। इसमें अटल आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष जन आरोग्य योजना साधारण, गोल्डन कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। साथ ही निर्धारित दरों पर ऑक्सीजन और भर्ती की 24 घंटे सुविधा, एंबुलेंस की सुविधा भी रहेगी।