I
I
I
Iहोमगार्ड की रागिनी वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरलI
कोतवाली पुलिस नशा मुक्ति अभियान के तहत अलग-अलग गांव में चौपाल लगा रही है। लक्सर कोतवाली का एक होमगार्ड चौपाल में रागिनी के माध्यम से लोगों को नशा न करने के लिए संदेश दे रहा है। होमगार्ड की यह वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर नशा मुक्ति देवभूमि मिशन 2025 के तहत चौपाल लगाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वह युवा पीढ़ी को भी नशे की तरफ जाने से रोके। इसी कार्यक्रम के रविवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकौढ़ा खुर्द गांव में भी नशे की चौपाल लगाई गई। इस चौपाल में लक्सर कोतवाली के होमगार्ड सेठपाल अपनी मधुर रागनी से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
ग्रामीण होमगार्ड की गई अनोखी पहल पर बेहद खुश हैं। होमगार्ड में कोतवाली पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कोतवाली पुलिस का पूरा प्रयास है कि वह चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को नशा न करने के प्रति पूरी तरह से जागरूक करें। नशा मुक्ति देवभूमि बनाएं। इस मौके पर कोतवाली के दरोगा दीपक चौधरी, अरविंद कुमार, मोहित चौधरी, आकाश कुमार, सतवीर गुर्जर, गोरख सिंह व महक सिंह आदि शामिल रहे।