फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसानों की समस्याओं के लिए किसान मजदूर संगठन ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बंजारेवाला में रविवार को वीरेंद्र पाल के आवास पर किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के सुल्तान अहमद ने की। कार्यक्रम को संगठन के प्रवक्ता अरुण शर्मा ने संबोधित किया। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लेकर अपनी विभिन्न समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं। पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए वीरेंद्र पाल को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव को संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम में सुल्तान अहमद, सचिन सैनी, विपिन सैनी, दीपक कुमार, कविंद्र कुमार, जसविंदर पाल, संजय पाल, रिफाकत अली, गुमान सिंह, रियासत, प्रमोद पाल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें