फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी काठगोदाम और सूबेदार गंज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताह में 5 दिन चल रही काठगोदाम और सूबेदारगंज एक्सप्रेस अब प्रतिदिन चलेगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर कुमार ने बताया कि कोरोना काल के समय काठगोदाम और सूबेदार गंज लिंक एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। जैसे-जैसे कोरोना वायरस खत्म हुआ उसके बाद से ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। पहले कुछ दिन तक दोनों ट्रेनों को 3 दिन तक चलाया गया। इसके बाद 5 दिन तक लगातार चला गया। अब यह ट्रेन देहरादून से 8 अगस्त को एवं सूबेदार गंज से 7 अगस्त को प्रतिदिन चलेगी। वहीं देहरादून से काठगोदाम जाने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस भी अब प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन

शराब के साथ एक गिरफ्तार
लक्सर। पुलिस ने एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कांस्टेबल मनोज डोभाल और राजेंद्र सिंह दोनों रविवार देर रात सिमली में गश्त पर थे। इसी दौरान पंचायत भवन के पास एक युवक आता दिखाई दिया। उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन वह पुलिस को देख कर भागने लगा। दोनों पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरजा सिंह निवासी सिमली बताया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें