फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रपटे पर बहा कांवड़िया, एक घंटे बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास के नीचे से होकर बह रहे रपटे पर नहाते समय एक कांवड़िया पानी के तेज बहाव में बह गया और पेड़ के बीच में जाकर फंस गया। रपटे पर नहा रहे अन्य कांवड़ियों ने हाथों की चेन बनाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन




बाईपास पर बड़ी संख्या में डाक कांवड़ शुरु हो गई है। कांवड़िये दौड़ लगाकर और वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर हरियाणा के कांवड़ियाें का एक जत्था ढंढेरी गांव के पास बाईपास के नीचे होकर गुजर रहे पानी के रपटे पर नहा रहा था। पानी का तेज बहाव होने पर हरियाणा निवासी शिवप्रकाश (45) बह गया और 20 मीटर की दूरी पर एक पेड़ में जाकर फंसकर डूबने लगा।

साथी को डूबता देख दो युवकों ने भी पानी में छलांग लगा दी और पेड़ तक पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पेड़ से बाहर निकाला। इसके बाद अन्य कांवड़ियों नेे हाथों की चेन बनाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान शिवप्रकाश की पीठ और हाथों में भी चोटें आ गईं। उसके सकुशल निकलने पर साथियों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर कांवड़ियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें