फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश होकर गिरा कांवडिया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे एक कांवड़िया संदिग्ध परिस्थिति में बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिद्वार से एक कावंड़िया शुक्रवार को गंगा जल लेकर चला था। वह कोर कॉलेज के सामने रहमतपुर रोड से होते हुए कलियर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह कलियर के पास पहुंचा तो अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया। आसपास के लोगों ने सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िए को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कांवड़िए की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की उम्र करीब 36 साल है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से कांवड़िया घायल
बाइक की टक्कर से एक कांवड़िया घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मान सिंह निवासी राजस्थान को मंगलौर कोतवाली के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर में वह मामूली घायल हो गया। कांवड़िए को अस्पताल में उपचार दिलाया गया था। इसके बाद वह अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें