आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस सिलिंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था, बुकिंग प्रणाली और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से की जाए। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं और आपूर्ति में प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और भंडारण व्यवस्था की भी जांच की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।