फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दुकान का ताला तोड़ गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा के पास स्थित एक सराफा दुकान का ताला तोड़कर चोर जेवर उठा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनहरा के पास स्थित एक सराफा की दुकान को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान खंगाल डाला। इसके बाद चोर दुकान में रखे जेवर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के टूटे ताले देखे और इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी। सूचना मिलने पर कारोबारी मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें