संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। यूबीटीईआर (उत्तराखंड बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन रुडकी) ने जेईईपी (संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक) -2023 की तिथि घोषित कर दी गई है। 18 जून को यह परीक्षा आयोजित होगी। शनिवार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। यह प्रवेश-पत्र बोर्ड की साइट से डाउन लोड करने होंगे।
संयुक्त इंजीनियरिंग परीक्षा पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा को लेकर यूबीटीईआर ने शनिवार को प्रवेश जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों को ई-मेल या फिर पोस्ट से नहीं मिलेंगे। बल्कि परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश-पत्र बोर्ड की साइट पर जाकर डाउनलोड करने होंगे। 18 जून को प्रदेश भर में यह परीक्षा होगी। जनपद हरिद्वार के नोडल अधिकारी व केएल पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जनपद हरिद्वार में जेईईपी प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। यह तीनों केंद्र रुड़की में ही हैं। जिसमें केएल पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कालेज व केएल डीएवी इंटर कालेज रुड़की परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ई-ग्रुप की प्रवेश परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 11 बजे होगी। ए-ग्रुप की परीक्षा 12 से दोपहर दो बजे तक और बी-ग्रुप की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। ई-ग्रुप में 1730 परीक्षार्थी हैं। इस ग्रुप की परीक्षा तीनों केंद्रों पर होगी। जबकि अन्य दो ग्रुपों में परीक्षार्थियों की संख्या में कम है। यह परीक्षा केवल केएल पॉलीटेक्निक संस्थान में होगी। परीक्षा परिणाम की घोषणा 23 जून को होगी। जुलाई माह के तीसरे सप्ताह से काउंसलिंग शुरू होगी।
-
...दीपक मिश्रा