Iकरीब चार साल पहले खरीदी गई थी मशीन, खराब होने से पड़ी है बेकार
विज्ञापन
I
Iसड़कों की सफाई के लिए खरीदी गई ऑटोमेटिक क्लीनिंग जटायू मशीन कबाड़ बन रही है। निगम परिसर में पड़ी यह मशीन पड़े-पड़े जंग खा रही है। करीब आठ लाख रुपये की कीमत से इस मशीन को खरीदा गया था। कुछ दिन चलने के बाद मशीन खराब हो गई थी। उसके बाद से ही लाखों रुपये की यह मशीन जंग खा रही है।I
Iनगर निगम रुड़की ने करीब चार साल पहले सड़क क्लीनिंग मशीन खरीदी थी। इस मशीन की मदद से सड़कें मिनटों में चकाचक हो जाती थीं। इसके अलावा मशीन की खास बात यह थी कि इसके लिए ज्यादा कर्मचारी की भी जरूरत नहीं है। केवल दो कर्मचारी ही बड़ी से बड़ी सड़क को मिनटों में साफ कर देते थे।
I
Iयह मशीन वैक्यूम क्लीनर की तरह से कूड़े को खींचती है। इस मशीन से शहर में कुछ दिन तो सफाई की गई। लेकिन बाद में मशीन में खराबी आने से यह मशीन निगम परिसर में बेकार पड़ी है। नगर निगम की ओर से मशीन को ठीक कराए जाने के लिए कंपनी को लिखा जा चुका है। लेकिन मशीन की मरम्मत आज तक नहीं हो पाई है। जिससे मिनटों से सड़कों को साफ करने वाली लाखों रुपये की मशीन अब खुद कबाड़ बन रही है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि मशीन को ठीक कराया जाएगा। इसके लिए कंपनी को लिखा गया है।
I