फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संस्कारों के बिना अच्छे व्यक्ति का निर्माण संभव नहीं

Sun, 12 Jul 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर पश्चिमी प्रांत की ओर से रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में हरिद्वार संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमाकांत पांडे ने कहा कि संस्कारों के बिना अच्छे व्यक्ति का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों में कमी आई है, ऐसे में परिषद का कार्य प्रेरणादायी है। डॉ. तरुण शर्मा ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पश्चिमी प्रांत की शाखाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। मनीषा सिंघल ने हरिद्वार में दो नई शाखाएं शुरू होने और 30 विकास मित्र बनने की जानकारी दी। समारोह में एम्स के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. तनुजा भाटिया और समाजसेवी शेखर महाजन सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भगवानपुर बीडी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर देहरादून विधायक सविता कपूर, प्रीति अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, डॉ. सत्येंद्र मित्तल, प्रवीण गर्ग, राहुल गर्ग, निशा अग्रवाल, डॉ. सगीता, निखिल वर्मा और ललित पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें