क्षेत्र में बुधवार शाम से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हज हाउस मार्ग पर रैन बसेरे के पास लगी लोहे की रेलिंग अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद रेलिंग का मलबा सड़क पर फैल गया जिससे जायरीन, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बारिश के कारण रेलिंग की नींव कमजोर हो गई थी जिसके कारण वह अचानक ढह गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय तेज बारिश होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मलबा तत्काल हटवाने और क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद