फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वेतन नहीं मिलने पर इकबालपुर शुगर मिल में जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकिसानों के साथ इकबालपुर मिल ने अपने कर्मचारियों को ही नहीं दिया सात माह से वेतन
I
I
I
Iइकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने मिल के विभिन्न सेक्शन पर ताला जड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी कि उन्हें दीपावली से पहले वेतन नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं चीनी मिल में मरम्मत के कार्य पर भी ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iइकबालपुर चीनी मिल की ओर से लगातार किसानों एवं कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। मिल प्रबंधन की ओर से जहां पेराई सत्र 2017-18 का 106 करोड़ का भुगतान नहीं दिया गया है। वहीं मिल की ओर से पिछले पेराई सत्र का भी 10 करोड़ 50 लाख का भुगतान नहीं किया गया है। इसकी वजह से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। चीनी मिल भुगतान को लेकर बार-बार किसानों को झूठे आश्वासन दे रहा है। इसी बीच इकबालपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने मिल के विभिन्न सेक्शन पर तालाबंदी कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सात माह से उनको वेतन नहीं मिला है। इसकी वजह से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की फीस आदि भी जमा नहीं हो सकी है। इससे वह काफी परेशान झेल रहे हैं। उन्होंने जल्द वेतन देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें