रुड़की। बीएसएम डिग्री कॉलेज के शिक्षक व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश का सर्वोच्च उर्दू साहित्य सम्मान, उत्तराखंड गौरव सम्मान-2025 मिलने पर कॉलेज में स्नेह मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अफजल मंगलौरी ने कहा कि उन्हें मिले सभी सम्मान उनके संरक्षक स्वर्गीय पंडित मनोहर लाल शर्मा की प्रेरणा, मार्गदर्शन और संरक्षण का परिणाम हैं। उन्होंने बीएसएम कॉलेज को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि यहीं से उन्हें गुरुजनों के आशीर्वाद और प्रोत्साहन से वैश्विक पहचान मिली। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट ममतेश शर्मा , निदेशक एडवोकेट पंडित रजनीश शर्मा, प्रोफेसर भरत अरोरा, संजय धीमान, अनिल धीमान, डॉ. दीपक डोभाल, अजय राजवंशी, डॉ. सुष्मिता पंत, सविता सैनी, शाइना मलिक आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद