फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भगवानपुर में होटल, कैफे और ढाबों में की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में संचालित होटल, कैफे, होमस्टे, रेस्टोरेंट और ढाबों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। हाल के समय में सामने आई विभिन्न घटनाओं को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संचालकों को निर्धारित नियमों और दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्हें अतिथियों की आईडी का सत्यापन कर रजिस्टर को चेक किया। नाबालिगों के संबंध में विशेष सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। इसके अलावा होटल के रिसेप्शन और गलियारों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने और उन्हें सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

फोटो-21-नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में शामिल सभासद। संवाद- फोटो : मनीष शर्मा

फोटो-21-नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में शामिल सभासद। संवाद- फोटो : मनीष शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें